
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर के चौबे टोला इलाके में रविवार को एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दरअसल, आग में शोरूम के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।
Mirzapur News: शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई किशोरी, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
फिलहाल आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
सूचना मिलते ही मिर्जापुर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Location : Mirzapur
Published : 28 June 2026, 4:03 PM IST