
महराजगंज में स्थानीयों का फूटा आक्रोश (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज के दौरान एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है, जिसे बुखार की शिकायत के बाद परिजन पास के एक निजी मेडिकल पर इलाज के लिए ले गए थे।
महराजगंज में नाबालिग की मौत पर स्थानीयों का फूटा गुस्सा, रास्ता किया जाम
➡️झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
➡️दोषियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग
➡️डाइनामाइट न्यूज से मृतका के पीडितों ने बतायी घटना की वजह#MaharajganjNews #MinorDiesAfterInjection… pic.twitter.com/KDQrzuiwG6— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 29, 2026
आरोप है कि वहां मौजूद एक झोलाछाप डॉक्टर ने बिना किसी जांच के उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
Akhilesh Yadav Rally: 15 लाख, नौकरी और एनकाउंटर… अखिलेश ने दादरी से खोली सियासी ‘फाइल’!
घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गलत इलाज और लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गुस्साए लोगों को काबू करती मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रोड जाम करते गुस्साए परिजन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही या अवैध चिकित्सा की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 30 March 2026, 1:31 AM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police Minor Dies After Injection quack doctor