गोरखपुर में भावुक हुए मंत्री…मंच से छलका दर्द, जानें क्या हुआ?

महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम और बाइक रैली के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद मंच पर भावुक हो गए। निषाद समाज को संबोधित करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने आरोप लगाया कि…

गोरखपुर:  महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम और बाइक रैली के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद मंच पर भावुक हो गए। निषाद समाज को संबोधित करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने आरोप लगाया कि "हमारे लोगों का वोट छीना जा रहा है, हमारे हक को दबाया जा रहा है।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे। इससे पहले शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान "जय निषाद राज" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

मंच पर मौजूद कई कार्यकर्ता भी भावुक

मंच से बोलते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब भी उसे उसका पूरा हक नहीं मिला है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि "जब अपने ही अधिकारों के लिए लड़ना पड़े, तो दर्द होना स्वाभाविक है।" उनके इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद कई कार्यकर्ता भी भावुक नजर आए।

केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं...

उन्होंने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग को फिर से दोहराया और कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा, "हमारी जाति को उसका संवैधानिक हक मिलना चाहिए, इसके लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।"

Mainpuri News: Loan के नाम पर घूस! बैंक आफ इंडिया की शाखा बेवर मैनेजर पर 40 हजार लेने का गंभीर आरोप

कई वक्ताओं ने सरकार से मांग की

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने भी निषाद समाज की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित रहना होगा। इस दौरान कई वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि मछुआ समुदाय को SC श्रेणी में शामिल कर उन्हें आरक्षण सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।

खुशियों का त्योहार बदला मातम में… मानसरोवर तालाब में युवक की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

समय-समय पर आंदोलन और प्रदर्शन

गौरतलब है कि निषाद समाज लंबे समय से खुद को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने की मांग करता आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर समय-समय पर आंदोलन और प्रदर्शन भी होते रहे हैं। गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर इस मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री संजय निषाद ने समाज से एकजुट रहने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक निषाद समाज को उसका अधिकार नहीं मिल जाता।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 22 March 2026, 6:55 PM IST

Advertisement