पिता बेखबर, मां का रो-रोकर बुरा हाल; महराजगंज में 12वीं छात्र की खौफनाक मौत

महराजगंज के बागापार क्षेत्र में 19 वर्षीय इंटर के छात्र का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई ...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 August 2026, 9:21 AM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार की सुबह बागापार क्षेत्र के टोला नदुवा गांव में रोजाना की तरह चहल-पहल शुरू ही हुई थी कि पोखरे के पास एक आम के पेड़ पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।

पेड़ पर गांव के ही 19 वर्षीय संगम चौहान का शव प्लास्टिक के पट्टे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सपनों से भरा जीवन और अचानक ये अनहोनी

12वीं कक्षा में पढ़ने वाला संगम चौहान अपने घर का होनहार बेटा था। पिता रमेश चौहान और परिवार के अन्य सदस्यों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि सुबह उनके घर पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

महराजगंज में मचा कोहराम, मनहूस पोखरे ने निगली मासूम जिंदगियां, तीन किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत; गांव में मातम

जिस उम्र में संगम को अपनी पढ़ाई और भविष्य के सपने बुनने चाहिए थे, उस उम्र में उसकी इस तरह अचानक हुई मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ।

फॉरेंसिक सबूतों से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलते ही बागापार पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही यह साफ हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है।

महराजगंज लेहरा रेलवे स्टेशन पर क्या हुआ? मिली महिला की लाश

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

मृतक के पिता का कहना है कि किसी से कोई पुरानी रंजिश या विवाद नहीं था। वहीं पुलिस संगम के दोस्तों और आसपास के लोगों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में था? फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है ताकि परिजनों को न्याय मिल सके।

Location :  Maharajganj

Published :  3 August 2026, 9:21 AM IST