हिंदी
स्कूल बस पलती (Img: X)
Meerut: मेरठ के दौराला क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में लगभग 50-55 बच्चे सवार थे, जो सेंट मैरी एकेडमी स्कूल जा रहे थे। बस अचानक अनियंत्रित होकर 10-12 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के समय बस के पीछे बाइक से स्कूल छोड़ने आए कुछ अभिभावक और आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बलिया में प्यार का हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा वादा
बस का चालक रूमान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे ने न केवल बच्चों के परिवारों को सहमित किया, बल्कि स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।
मेरठ के दौराला इलाके की काली नदी के पास सेंट मेरी एकेडमी की स्कूली बच्चों की बस पलट गई। बस में 35 से अधिक बच्चे सवार थे और हादसे में कई बच्चे घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया #Meerut #SchoolBusAccident #ChildrenInjured #BusAccident #UPNews #UttarPradesh… pic.twitter.com/FN2yFwyA8N
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 8, 2026
परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने स्कूल ट्रांसपोर्ट की सुरक्षा और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया, जबकि गंभीर हालत वाले बच्चों को अस्पताल में भर्ती रखा गया।
सोनभद्र में डीएम बीएन सिंह ने एसीसी सीमेंट यूनिट का लिया जायजा, अफसरों में मची हलचल
जैनपुर, मवीमीरा और अजौता गांव के ग्रामीणों ने मिलकर बच्चों को सुरक्षित निकाला। देवेंद्र, जोनित, अमित, कपिल भाटी, राहुल भाटी जैसे ग्रामीणों की तत्परता ने कई बच्चों की जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
Location : Meerut
Published : 8 April 2026, 11:03 AM IST