
एक्शन मोड में पुलिस (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Meerut: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलग-अलग जिलों में चेकिंग कर रही है। इसी चेकिंग के दौरान मेरठ में एक बड़ा खुलासा हुआ। अग्निकांड के बाद मेरठ में स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर में फायर सिस्टम की जांच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने इसी दौरान एक होटल में गंदा काम होता हुआ देख लिया। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 5 लड़कियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा 6 युवक भी शामिल हैं। पुलिस इस मामले में अब गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
Meerut: कैंटीन में चाय पी रहे अधिवक्ता पर अचानक हमला, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
मेरठ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित होटल नीलकंठ में पुलिस जांच करने पहुंची। दरअसल, लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक बिल्डिंग में हुए अग्निकांड से 15 लोगों की मौत हो गई। जांच में पाया गया कि अलीगंज वाली बिल्डिंग में फायर सिस्टम नहीं था, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।
हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में फायर सिस्टम को लेकर जांच की जा रही है। जिनकी जिम्मेदारी पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी को भी दी गई हैं। इसलिए एसडीम और पुलिस टीम ने होटल नीलकंठ में जांच की।
Meerut Theft: बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, जयभीमनगर में मची सनसनी
वहां जाकर पुलिस ने देखा की होटल में अवैध गतिविधियां चल रही है। होटल में देह व्यापार का काला धंधा चल रहा है। पुलिस ने मौके से पांच लड़कियों और छह लड़कों को पकड़ा है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है की लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।
Location : Meerut
Published : 26 June 2026, 8:42 AM IST