Meerut News: हादसा, खुदकुशी या कोई खौफनाक साजिश? जल निगम की टंकी के पास लावारिस शव मिलने से हड़कंप

मेरठ के दौराला क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जल निगम की पानी की टंकी परिसर में एक युवक का अचेत अवस्था में पड़ा मिला। मासूम बच्चों के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 August 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के बड़कली गांव में बुधवार को जल निगम की पानी की टंकी परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बच्चों की नजर पड़ी शव पर

बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ बच्चे पानी की टंकी के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने परिसर में एक युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पति ललित राणा को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

कुछ देर बाद दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

Meerut: ‘हमें जेल भेज दो…’ प्रदर्शनकारियों की चुनौती के बाद SSP ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया बवाल

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बड़कली गांव निवासी आदेश (26) पुत्र वेदप्रकाश के तौर पर हुई है। जानकारी मिलने पर मृतक का भाई अभिषेक मौके पर पहुंचा और शव की पहचान की।

परिजनों के मुताबिक, आदेश मजदूरी का काम करता था और इसी से परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। आदेश के परिवार में पत्नी रेखा और दो छोटे बच्चे हैं। बच्चों की उम्र करीब पांच और छह साल बताई गई है।

Meerut: चीखों से गूंज उठा दिल्ली-देहरादून हाईवे, पलक झपकते ही तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, लाशें देखकर कांप उठेगा दिल

मौत के कारण को लेकर स्थिति साफ नहीं

युवक का शव जिस तरह पानी की टंकी परिसर में मिला, उससे उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत किसी दुर्घटना की वजह से हुई या कोई अन्य कारण रहा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सीओ दौराला शिव कुमार के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  13 August 2026, 3:07 PM IST

Related News

Advertisement