लोनी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: गोलियों से भूनने के बाद बागपत फेंकी लाश, 4 आरोपियों में से 50 हजार का इनामी मोहित शर्मा गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुए ओमकार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार के इनामी आरोपी मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और बागपत में शव की तलाश जारी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 June 2026, 2:52 PM IST
google-preferred

Ghaziabad Desk: गाजियाबाद के ओमकार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार को ओमकार हत्याकांड में शामिल मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है। मोहित ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में बताया कि ओमकार की लाश को बागपत जिले में फेंक दिया। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस की 4 टीमें बागपत के लिए रवाना हो गई हैं।

अभी 3 आरोपी फरार

मोहित के ऊपर पुलिस ने 50,000 का इनाम रखा था। अभी 3 और मुख्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को जांच में पता चला है कि सात गोलियां ओमकार को मारी गई और हत्या के बाद उसका अपहरण करके बागपत जिले में फेंक दे दिया। इस समय गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में स्थित गनौली गांव में तनाव का माहौल है।

लोनी हत्याकांड: 145 घंटे बाद भी गाजियाबाद पुलिस नहीं ढूंढ पाई ओमकार की लाश, योगी सरकार की पुलिस का महा-फेल्योर!

कब और कैसे दिया था वारदात को अंजाम?

आपको बता दें कि ओमकार की हत्या 30 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे हुई थी। ओमकार बाइक पर सवार होकर घरेलू काम से कहीं बाहर जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उनको घेर लिया और वारदात को अंजाम दिया। मर्डर करने के बाद ओमकार की लाश को आरोपी अपने साथ ले गए और बताया जा रहा है कि बागपत जिले में उसकी लाश को फेंक दिया। अब पुलिस ने ओमकार की लाश को बरामद करने के लिए चार टीम बागपत जिले में भेजी है।

Location :  Ghaziabad

Published :  5 June 2026, 2:46 PM IST

Advertisement