UP चुनाव से पहले बड़ा ट्विस्ट! वोटर लिस्ट में महिलाओं का दबदबा, किसकी बढ़ेगी टेंशन?

लखनऊ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जहां 9 लाख वोटर कम हुए हैं, वहीं महिला मतदाताओं का अनुपात तेजी से बढ़ा है। जेंडर रेशियो 883 से बढ़कर 910 पहुंच गया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि 2027 के चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 11 April 2026, 1:41 PM IST

Lucknow: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस प्रक्रिया के बाद करीब 9 लाख वोटर सूची से कम हो गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक अब लखनऊ में कुल मतदाताओं की संख्या 30,80,350 रह गई है। इनमें 16,13,094 पुरुष, 14,67,194 महिला मतदाता और 107 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

जेंडर रेशियो में बड़ा सुधार

SIR से पहले जिले की नौ विधानसभा सीटों में जेंडर रेशियो 883 था, जो अब बढ़कर 910 पहुंच गया है। इसका सीधा मतलब है कि अब हर 1000 पुरुष मतदाताओं पर 910 महिला मतदाता हैं।

SIR की लिस्ट जारी : उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख से ज्यादा मतदाता

अलग-अलग क्षेत्रों में बदला ट्रेंड

लखनऊ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी यह बदलाव साफ दिख रहा है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में महिला अनुपात सबसे ज्यादा 975 तक पहुंच गया है, जो एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। पुराने शहर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में, जहां मिश्रित आबादी है, जेंडर रेशियो 880 से बढ़कर 923 हो गया है। वहीं, लखनऊ मध्य में यह अनुपात 921 से बढ़कर 950 पहुंच गया है, जो यह दर्शाता है कि हर वर्ग की महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ रही है।

नीतियों का दिखा असर

विश्लेषकों के अनुसार, Triple Talaq Law और महिला आरक्षण जैसे फैसलों ने महिलाओं के राजनीतिक रुझान को मजबूत किया है। इन नीतियों के चलते महिलाओं को न सिर्फ अधिकार मिले हैं, बल्कि उन्होंने अपनी ताकत को भी पहचानना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि अब वे खुलकर अपने वोट का इस्तेमाल कर रही हैं।

अखिलेश यादव बोले- यूपी में SIR के बहाने काटे गए कई वोटरों के नाम, चुनाव आयोग और सरकार ने रची साजिश  

2027 चुनाव में महिलाओं की बड़ी भूमिका

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव आने वाले Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 में बड़ा असर डाल सकता है। महिलाएं अब सिर्फ वोट बैंक नहीं रहीं, बल्कि वे चुनाव का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। उनकी बढ़ती संख्या और जागरूकता उन्हें “गेम चेंजर” बना सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  11 April 2026, 1:41 PM IST