गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड की तलाश में बड़ा अभियान, खोड़ा से 524 परिवारों के पलायन से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस के सर्च अभियान से बड़ा हड़कंप मच गया। 524 परिवारों के पलायन और सैकड़ों संदिग्धों के घर खाली मिलने के बाद पुलिस अब संपत्ति जांच और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 7:45 AM IST
google-preferred

Ghaziabad : गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में खोड़ा क्षेत्र में चलाए गए सर्च अभियान ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आठ लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में हालात ऐसे बने कि लोग मकानों के ताले लगाकर रातोंरात गायब हो गए। पुलिस जांच में 75 हिस्ट्रीशीटर और 37 गैंगस्टरों समेत सैकड़ों संदिग्धों के घर खाली मिलने से प्रशासन भी सख्त मोड में आ गया है।

सर्च अभियान से मचा हड़कंप

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही कार्रवाई तेज हुई। खोड़ा क्षेत्र में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई इलाकों में लोग अपने घरों को बंद कर कहीं और चले गए। पुलिस की इस सख्ती का असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिला।

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं साध्वी प्राची, बरेली में हिंदू समाज को लेकर दिया बड़ा बयान

524 परिवारों का अचानक पलायन

खुफिया रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आया है कि आपराधिक गतिविधियों से जुड़े करीब 524 परिवारों ने अचानक अपने घर छोड़ दिए। इनमें से कई मकानों पर ताले लटके मिले, जबकि मकान मालिकों ने बताया कि किरायेदार रातोंरात मकान खाली कर फरार हो गए।

हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टरों पर भी कार्रवाई

पुलिस ने खोड़ा क्षेत्र में 75 हिस्ट्रीशीटर और 37 गैंगस्टरों की पहचान की है। इनमें से कई लोग सत्यापन के दौरान घरों पर नहीं मिले। केवल 42 अपराधियों का ही सत्यापन हो सका है, जबकि बाकी के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।

संपत्ति की जांच और जब्ती की तैयारी

डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल के अनुसार, पुलिस अब इन संदिग्धों की संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटा रही है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर आने वाले दिनों में सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध मदरसों पर भी सख्ती

प्रशासन ने खोड़ा और मसूरी क्षेत्र में अवैध मदरसों पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। कई मदरसों को पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि पांच मदरसों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। दस्तावेज न मिलने पर इनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने साफ कहा है कि अपराधियों और अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सत्यापन और संपत्ति जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Location :  Ghaziabad

Published :  4 June 2026, 7:17 AM IST

Advertisement