गोरखपुर में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई: पशु-तस्करी से अर्जित करोड़ों की संपत्ति जब्त, पढ़ें पूरा मामला
गोरखपुर पुलिस ने पशु-तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैंगस्टरों की कुल 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। अनूप यादव और उसके सहयोगियों के मकान कुर्क किए गए। पुलिस ने बताया कि संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।