
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल (IMG: Dynamite News)
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश में एक साथ 144 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी तबादला सूची में लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी समेत कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कई पुलिस अधिकारियों को कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है। रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी में नई तैनाती मिली है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उन्नाव में तैनात अरविंद कुमार-I को भी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। इसके अलावा फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात कई पुलिस उपाधीक्षकों को नई जगह भेजा गया है। शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है। दिलीप कुमार सिंह का तबादला कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर किया गया है। इसी तरह शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है। महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा और रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्नरेट से गोंडा में नई जिम्मेदारी मिली है।
बरेली में तैनात नीलेश मिश्रा को गोरखपुर भेजा गया है। आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई में तैनाती दी गई है। वहीं, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है।
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल
144 DSP के तबादले; लखनऊ, गोरखपुर, महराजगंज और अयोध्या समेत कई जिलों बदले गए अफसर, देखें पूरी लिस्ट
@Uppolice #UPPolice #PPSOfficers #PoliceTransfer #UPNews #LucknowNews https://t.co/HjtbbUTPEv— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 22, 2026
जिलों के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग पुलिस कमिश्नरेट में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। ओंकार दत्त तिवारी को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रामकरन को बुलंदशहर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। भास्कर वर्मा को गाजियाबाद से कानपुर नगर कमिश्नरेट और सिद्धार्थ गौतम को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मिली है।
शकील अहमद को लखनऊ से आगरा कमिश्नरेट स्थानांतरित किया गया है। वहीं, मुनेन्द्र पाल सिंह को मीरजापुर से प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है। रविकान्त पारासर को सहारनपुर से वाराणसी कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। प्रज्ञा पाठक को वाराणसी कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।
पुलिस विभाग की तबादला सूची में पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार, मीरजापुर भेजा गया है। रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ, मथुरा में तैनाती मिली है।
वहीं, देव प्रकाश को मीरजापुर परिक्षेत्र कार्यालय से 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर में सहायक सेनानायक बनाया गया है। दिनेश दत्त मिश्र को मऊ से 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी भेजा गया है। इसके अलावा अनिल कुमार को 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है।
144 अधिकारियों के स्थानांतरण के बीच दो अधिकारियों के पहले से प्रस्तावित तबादले भी निरस्त कर दिए गए हैं। सूची के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ से पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय, लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित तबादला भी निरस्त किया गया है।
Location : Lucknow
Published : 22 November 2026, 3:14 PM IST