
महराजगंज में पुलिस महकमें में तबादला
Maharajganj: जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। जारी आदेश के तहत 16 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में उपनिरीक्षक, आरक्षी सहित कई जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को उनके अनुभव और दक्षता के अनुसार नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
1. निरीक्षक श्याम निवास राय – से हटाकर थाना सिन्दुरिया में नियुक्त
2. उप निरीक्षक अंकित सिंह – बनाए गए प्रभारी सर्विलांस सेल।
3. उप निरीक्षक कंचन सरोज – तैनाती थाना कोतवाली।
4. उप निरीक्षक बन्दरपाल यादव – नियुक्त चौकी प्रभारी भिटौली, थाना भिटौली।
5. उप निरीक्षक रामरतन यादव – बनाए गए चौकी प्रभारी कतरारी, थाना श्यामदेउरवा।
6. उप निरीक्षक घनश्याम यादव – स्थानांतरण पुलिस लाइन।
7. उप निरीक्षक छोटेलाल – नई तैनाती चौकी प्रभारी नौतनवां, थाना नौतनवां।
8. उप निरीक्षक रामजी गुप्ता – भेजे गए पुलिस लाइन।
9. उप निरीक्षक अतुल कुमार सिंह – नियुक्त थाना फरेन्दा।
10. उप निरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्या – तैनात थाना निचलौल।
11. उप निरीक्षक मंगला प्रसाद – नियुक्त थाना परसामलिक।
12. उप निरीक्षक अनिल सिंह – स्थानांतरण पुलिस लाइन।
13. उप निरीक्षक रोहित सविता – भेजे गए पुलिस लाइन।
14. आरक्षी अनुराग यादव – तैनाती न्यायालय सुरक्षा।
15. आरक्षी इन्द्रजीत कुमार – नियुक्त थाना श्यामदेउरवा।
16. आरक्षी आनन्द यादव – भेजे गए थाना फरेन्दा।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और अपने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें।
Location : Maharajganj
Published : 11 November 2025, 2:26 AM IST