Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के तबादले किए गए है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में नए सीडीओ की नियुक्ति की गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को अन्य महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
हिमांशु नागपाल बने नगर आयुक्त वाराणसी
वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के चलते नगर आयुक्त, वाराणसी के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव से नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
प्रखर कुमार सिंह नए मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी
अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर कार्यरत प्रखर कुमार सिंह को अब मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी बनाया गया है। वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण जिले में विकास कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
योगेन्द्र कुमार बने अलीगढ़ के सीडीओ
मंडी परिषद, लखनऊ में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत योगेन्द्र कुमार को शासन ने मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में जिले में ग्रामीण विकास और खाद्य आपूर्ति विभाग की निगरानी मजबूत होने की उम्मीद है।
पूर्ण वोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी
बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण वोहरा को अब उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाया गया है। शासन ने उनके अनुभव का लाभ शहरी विकास परियोजनाओं में लेने का निर्णय किया है।
रणविजय सिंह नए सीडीओ बिजनौर
गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, बिजनौर नियुक्त किया गया है। वे जिले के ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस करेंगे।
गुंजन द्विवेदी अब नगर आयुक्त फिरोजाबाद
कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी को शासन ने पदोन्नत करते हुए नगर आयुक्त, फिरोजाबाद और उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण बनाया है।
वंदिता श्रीवास्तव बनीं नई सीडीओ कुशीनगर
वाराणसी की अपर जिलाधिकारी (फाइनेंस) वंदिता श्रीवास्तव को मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर नियुक्त किया गया है। वे जिले में विकास योजनाओं की प्रगति और जनकल्याण कार्यक्रमों की निगरानी करेंगी।
नन्द किशोर कलाल उपाध्यक्ष बने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल को शासन ने उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पद पर स्थानांतरित किया है।
महेन्द्र कुमार सिंह नए सीडीओ रामपुर
अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (वि/रा) महेन्द्र कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर के रूप में नियुक्त किया गया है।
अनुराज जैन बने उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण
महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन को उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण का नया दायित्व दिया गया है।
गुलाब चन्द्र नए सीडीओ महाराजगंज
मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गुलाब चन्द्र को मुख्य विकास अधिकारी, महाराजगंज बनाया गया है। वे ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर कार्य करेंगे।
सूरज पटेल बने मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद
अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन का तबादला, जानिये कौन बने नए CDO
सचिन कुमार सिंह नए सीडीओ अमेठी
मंडी परिषद, लखनऊ के संयुक्त निदेशक सचिन कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी बनाया गया है

