Gorakhpur Crime: फर्जी कागजात से जमीन बेचने का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

जनपद में धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरी चौरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 6:15 PM IST

Gorakhpur: जनपद में धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरी चौरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है।

क्या है पूरी खबर?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरेन्द्र पाल पासवान पुत्र पृथ्वी पाल पासवान निवासी शिवपुर झारखंडी थाना कैंट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे व्यक्ति की जमीन को अपने नाम दर्शाते हुए उसे बेचने का प्रयास किया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहा है और फर्जी कागजात के सहारे लोगों को झांसा देकर आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश करता रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि उससे जुड़े अन्य मामलों का खुलासा हो सके।

सारा अली खान को केदारनाथ जाने से पहले करना होगा ये काम, अब आस्था का सबूत जरूरी! गैर-हिंदुओं के लिए एफिडेविट अनिवार्य

गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सतीश ओझा और कांस्टेबल सूरज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर बहुरानी रूबी पहुंची पुलिस के पास, मैनपुरी पुलिस से बोली- साहब! मेरी मदद करो

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले संबंधित दस्तावेजों की भली-भांति जांच अवश्य कर लें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 18 March 2026, 6:15 PM IST