चंदौली जिले में मुगलसराय पुलिस और स्वाट टीम ने बड़े जुआ गिरोह का पर्दाफाश किया। 14 आरोपी गिरफ्तार, भारी रकम, मोटरसाइकिल और कारतूस बरामद, पुलिस जांच जारी।

गिरोह पुलिस की गिरफ्त में (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Chandauli: जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। मुगलसराय पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई ग्राम सेमरा के सिवान में हुई, जहां सूचना मिली थी कि मग्गू पटेल के घर और उसके बगीचे में जुए का संचालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि ग्राम सेमरा में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही मुगलसराय थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर पुलिस ने 14 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
UP Crime: बदायूं में महिला ने किया ये हाल, ससुराल वालों पर लगाया बड़ा आरोप
पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई कीमती वस्तुएं बरामद की। बरामदगी में कुल 1 लाख 17 हजार 220 रुपये, 52 मोटरसाइकिल, 12 स्मार्टफोन, 208 ताश के पत्ते, साथ ही 4 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस शामिल हैं।
चंदौली में जुआ गिरोह पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार और भारी रकम बरामद, देखिये क्या बोले डीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह #CrimeNews #GamblingRacket #PoliceAction @chandaulipolice pic.twitter.com/JVYgxQDXxY
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 24, 2026
जांच के दौरान फड़ से 1 लाख 5 हजार 580 रुपये और अभियुक्तों की तलाशी में 11 हजार 640 रुपये भी बरामद हुए। इससे यह साफ हो गया कि जुआ गिरोह काफी बड़े पैमाने पर संचालन कर रहा था।
मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते बरामद (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लालच में आकर जुआ खेलते थे। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की नजर से बचने के लिए हर 10 से 15 दिन में जुआ खेलने का स्थान बदलते रहते थे। पहले जुआ गंगा नदी के किनारे खेला जाता था, लेकिन विवाद के कारण अब इसे मग्गू पटेल के घर में संचालित किया जा रहा था।
अरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि जुआ खेलने के दौरान सभी लोग अपने मोबाइल फोन फड़ पर रखते थे। इससे बाहर से किसी को सूचना मिलती और वे समय रहते पुलिस से बचकर भाग सकते थे। इस रणनीति से जुआ गिरोह लंबे समय तक पकड़े नहीं गए।
Budaun Double Murder Case: मूसाझाग थाना फिर सुर्खियों में, HPCL प्लांट हत्याकांड ने उठाए गंभीर सवाल
मुगलसराय पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।