सर्राफा बाजार की सुरक्षा पर मंथन: डीएम-एसएसपी ने व्यापारियों को सुरक्षित रहने का दिलाया भरोसा

गोरखपुर के शहर के सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा, बाजारों में बढ़ते अपराधों की आशंका और व्यापारिक समस्याओं को लेकर सर्राफा मंडल गोरखपुर (रजि.) के सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासन और व्यापारियों के बीच खुलकर संवाद हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 2:58 PM IST

Gorakhpur:  गोरखपुर के  शहर के सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा, बाजारों में बढ़ते अपराधों की आशंका और व्यापारिक समस्याओं को लेकर सर्राफा मंडल गोरखपुर (रजि.) के सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासन और व्यापारियों के बीच खुलकर संवाद हुआ। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ सराफा की मौजूदगी ने इसे विशेष महत्व दिया। दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और अपराध नियंत्रण के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चिंता

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजारों में चोरी, लूट, ठगी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चिंता जताई। व्यापारियों का कहना था कि सर्राफा बाजार संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क को सशक्त बनाने, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया व्यवस्था विकसित करने की मांग रखी।

सुरक्षित माहौल के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा तथा आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के सुरक्षित माहौल के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गोरखपुर में गैंगस्टर की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

व्यापारियों से अपील

वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ सराफा ने कहा कि पुलिस विभाग अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। शहर में नियमित गश्त, खुफिया तंत्र की सक्रियता और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

UP Crime: बदायूं में विवाहिता की रहस्यमय मौत से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

बैठक में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन ने भी प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संवाद और सहयोग के माध्यम से ही समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है। इस दौरान सर्राफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, महामंत्री दिनेश सर्राफ, कोषाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, मंत्री कृष्णकांत वर्मा, संरक्षक सुभाष चंद्रवाल, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न

Location :  गोरखपुर

Published :  19 May 2026, 2:58 PM IST