BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत और 2 की हालत नाजुक

हादसे में मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जबकि घायलों में दो पुरुष हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 June 2025, 8:49 PM IST
google-preferred

ग्रेटर नोएडा: थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया। जिसमें तीन निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब एक कंपनी के बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिर गई। हादसे में मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जबकि घायलों में दो पुरुष हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा "आसरा प्राइवेट लिमिटेड" कंपनी के परिसर में हुआ, जहां बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर गई। जिसके कारण मौके पर मौजूद श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। दीवार गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में एडमिट करवाया

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जिनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ठेकेदार की गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य के ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।

सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि हादसा निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, मामले की पूरी जांच की जाएगी और ठेकेदार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद से आसपास के लोगों और कर्मचारियों से भी बयान लिए जा रहे हैं।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 5 June 2025, 8:49 PM IST

Advertisement
Advertisement