UP Encounter: वाहन लूट की बड़ी साजिश नाकाम, मैनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 29 मामलों के आरोपी को दबोचा

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में 29 गंभीर मुकदमों का शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार। आरोपी के पास से लूटी गई हुंडई ऑरा कार, तमंचा और कारतूस बरामद, दो साथी फरार।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 November 2026, 2:03 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुरावली पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ में 29 आपराधिक मुकदमों से जुड़े शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी कार्रवाई घिरोर तिराहे के पास उस वक्त हुई जब संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गेलानाथ पुल की तरफ से बिना नंबर प्लेट की एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया, तो चालक हड़बड़ा कर गाड़ी से उतरा और भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

देवघर में शिक्षा के मंदिर में हर पल मंडराता खतरा: कभी भी ढह सकती है छत, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

पकड़े गए शातिर अपराधी की पहचान राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु (पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगरिया यादवांन, थाना भरथना, जनपद इटावा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई हुंडई ऑरा कार और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्रतीकात्मक छवि- (सोर्स-Pinterest)

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बीते 26 अक्टूबर को अपने दो साथियों- छोटू उर्फ सौरिख (निवासी इटावा) और ध्रुव (निवासी फिरोजाबाद) के साथ मिलकर इस कार को लूटा था। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर उसे जीटी रोड के किनारे फेंक दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गैंग मैनपुरी में किसी अन्य बड़ी वाहन लूट की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था।

Bihar News: आपत्तिजनक हालत में मिला ASI, ग्रामीणों ने घेरा तो निकाली सर्विस पिस्तौल, गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार अभिमन्यु कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि उस पर इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और औरैया समेत कई जिलों में कुल 29 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके दोनों फरार साथियों (छोटू उर्फ सौरिख और ध्रुव) की तलाश में जुटी है। घायल आरोपी को अस्पताल में उपचार के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Location :  Mainpuri

Published :  3 November 2026, 2:03 PM IST