Mainpuri News: अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की भव्य झाकियां देखने उमड़ी भीड़

मैनपुरी में अक्षय तृतीया पर परशुराम की जंयती बड़े ही धूमधाम से निकाली जा रही है। भगवान परशुराम की शोभायात्रा तमाम झाकियों के साथ निकाली गई। वहीं इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 19 April 2026, 2:59 PM IST

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अक्षय तृतीया पर परशुराम की जंयती बड़े ही धूमधाम से निकाली जा रही है। भगवान परशुराम की शोभायात्रा तमाम झाकियों के साथ निकाली गई। वहीं इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।

शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता...

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो इस बार 19 अप्रैल 2026 को पड़ा । ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी खत्म नहीं होता है, इसलिए इसे अक्षय कहा गया है। इस खास मौके पर लोग सोना-चांदी खरीदना, दान-पुण्य करने के साथ नए काम शुरू करना शुभ मानते हैं।

Akshaya Tritiya 2026: आज के दिन करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, घर में आएगी दौलत और खुशियों की बहार

इसी दिन त्रेतायुग की हुई शुरूआत...

अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहा जाता है। इस दिन अबूझ का मुहुर्त होता है। यानी बिना किसी विशेष मुहुर्त के भी शुभ काम किया जा सकता है।, इस दिन शादी, गृह प्रवेश नया, बिजनेस या मुंडन करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा माना जाता है।

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता, कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत; जानिये आज के ताजा रेट

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन त्रेतायुग की शुरूआत हुई थी और भगवान परशुराम का जन्म भी इसी तिथि पर हुआ था।

Location :  Mainpuri

Published :  19 April 2026, 2:59 PM IST