हिंदी
सांसद डिंपल यादव (Img: DN)
Mainpuri: मैनपुरी में अंबेडकर जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
डिंपल यादव ने मैनपुरी पहुंचकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी जयंती को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में डिंपल यादव ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में दरार पैदा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। उनके अनुसार भाजपा पिछड़े, दलित, शोषित और महिलाओं के अधिकारों की बात नहीं करती।
मैनपुरी में सियासी बयानबाज़ी, शिवपाल यादव ने खोला सरकार पर मोर्चा
डिंपल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में है, लेकिन आरक्षण के भीतर भी आरक्षण की जरूरत है ताकि पिछड़े और शोषित वर्ग की महिलाओं को सही प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई समाज पीछे छूटता है तो वह और पिछड़ जाता है।
नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन और डिटेन किए जाने के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। अगर समय रहते बात सुनी जाती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने सरकार को स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।
मैनपुरी: डॉ. अंबेडकर को नमन कर सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर किया हमला
चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और 2027 की रणनीति को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि विपक्ष का मानना है कि कई जगह आयोग पक्षपात कर रहा है। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर भी चिंता जताई और कहा कि जिन लोगों का वोट कट गया है, वे कहां जाएंगे।
डिंपल यादव ने अपने बयान में भाजपा सरकार की नीतियों, चुनाव प्रक्रिया और सामाजिक मुद्दों पर तीखे सवाल उठाए। अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिया गया उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
Location : Mainpuri
Published : 14 April 2026, 1:40 PM IST
Topics : Dimple Yadav mainpuri news Samajwadi Party UP News