
शिकायती पत्र लेकर डीएम के पास पहुंचे अशोक सिंह चौहान (img: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के पास यह मामला पहुंचा और इस केस में नया मोड़ आ गया है। जांच के आदेश के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
मामला बेवर थाना क्षेत्र का है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर भटपुरा निवासी अशोक सिंह चौहान पुत्र रामबाबू सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर डामरीकरण सड़क पर कथित कब्जे की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत नवीगंज, तहसील भोगांव क्षेत्र में श्यामपुर भटपुरा की ओर जाने वाली डामरीकरण सड़क को कुछ लोगों ने अपनी निजी संपत्ति समझकर कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें: Mainpuri: घर का मामला पहुंचा कानून की दहलीज पर तो विवाद ने लिया नया मोड़
श्यामपुर भटपुरा निवासी अशोक सिंह चौहान के अनुसार सड़क गाटा संख्या 1265 की सीमा में आती है। आरोप है कि नवीन सिंह तोमर पुत्र रामबाबू सिंह निवासी श्यामपुर तथा चार अन्य लोगों के साथ सड़क की भूमि पर पक्का निर्माण कर मकान अथवा दुकान बना ली है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि सड़क पर निर्माण होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: अब तेज आवाज बर्दाश्त नहीं! महराजगंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 261 डीजे संचालकों को नोटिस
अशोक सिंह चौहान ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर सड़क की भूमि की पैमाइश कराने और यदि कब्जा या अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से कब्जा हटवाकर संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर आम लोगों के आवागमन को सुचारु कराने की अपील की गई है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Location : Mainpuri
Published : 25 September 2026, 1:59 PM IST
Topics : DM Mainpuri land dispute mainpur news UP News