Maharajganj: थाईलैंड की महारानी सोनौली बॉर्डर के रास्ते पहुंची लुंबिनी

थाईलैंड की महारानी पिछले एक हफ्ते से भारत दौरे पर हैं। उन्होंने भारत के अनेक बौद्ध से जुड़े स्थानों का भ्रमण किया। गुरुवार को महारानी भारत नेपाल सीमा के सोनौली में 960 थाई बुद्ध विहार पहुँची। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 January 2026, 6:17 PM IST

Maharajganj: थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी पिछले एक हफ्ते से भारत दौरे पर है। वह गुरुवार को महराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा के सोनौली के रास्ते लुम्बनी रवाना हो गई। इस दौरान सोनौली में थाई 960 बुद्ध विहार में महारानी करीब दो घन्टे तक रुकी, यहाँ उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल के लुम्बनी रवाना हो गई।

बौद्ध परंपराओं के अनुरूप हुआ स्वागत

बता दे कि थाईलैंड की महारानी पिछले एक हफ्ते से भारत दौरे पर है। इस दौरान भारत के अनेक बौद्ध से जुड़े स्थानों के भ्रमण किया। महारानी के साथ करीब 70 से अधिक लोगों की सदस्यीय टीम साथ में थी।  इस अवसर पर बौद्ध परंपराओं के अनुरूप उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। सोनौली के थाई 960 बुद्ध विहार मंदिर में पहुँचने के बाद पूरे परिसर का उन्होंने भ्रमण किया।

थाईलैंड की महारानी सोनौली बॉर्डर से नेपाल रवाना

थाई बुद्ध विहार 960, सोनौली के प्रवक्ता फ्रा बोधिविदेसवजराथाडा (फ्रा रंगसीत सोंगस्) ने बताया कि 29 जनवरी को महारानी के आगमन को लेकर एक विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस अवसर पर थाई बुद्ध की प्रतिमा को सजाया गया था।

इस दौरान उनके नाश्ते भोजन का प्रबंध किया गया था। करीब दो घंटे रुकने के बाद वो सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल के लुम्बनि रवाना हो गई। बताया जा रहा लुम्बनी में दर्शन भ्रमण करने के पश्चात वो अपने प्राइवेट विमान से अपने देश रवाना हो जायेगी।

UGC Rules: 2012 के नियम ही रहेंगे लागू, जानिये क्या कहता है पुराना कानून?

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

महारानी की सुरक्षा व्यवस्था में उनके प्राइवेट सुरक्षाकर्मी समेत भारतीय प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात रही। जगह जगह रास्ते में रोड को पहले से क्लीयर करा लिया गया था, ताकि उनका काफिला गुजरने में कोई ट्रैफ़िक दिक्कत न हो। सोनौली में थाई 960 बुद्ध विहार में रुकने का उनका निजी कार्यक्रम था इसलिए परिसर में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

DN Exclusive: Budget 2026 में आम जनता को राहत या महंगाई का झटका? जानिये पेट्रोल-डीजल से टैक्स तक पूरा विश्लेषण

इस दौरान थाई बुद्ध विहार के प्रवक्ता फ्रारंगसीत भंते, मैनेजर पिंटू शुक्ला, नौतनवा CO अंकुर गौतम, SDM नवीन कुमार, जितेंद्र राव, प्रताप गौतम, अभिषेक तिवारी
समेत पुलिस टीम, समेत गुप्त एजेंसिया इस मौजूद रही।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 29 January 2026, 6:17 PM IST