महराजगंज में पुलिस को मिली कामयाबी, NDPS एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा

महराजगंज के सोनौली में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित 22 वर्षीय सोहेल को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 30 October 2026, 9:32 PM IST

महराजगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल पुत्र अशरफ अली (22 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-03, पिपरहिया टोला सिहरहिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय महराजगंज भेज दिया।

एसपी के निर्देशन में चल रहा था गिरफ्तारी अभियान

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

NDPS एक्ट के मामले में था वांछित

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मु0अ0सं0 40/2026 में धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया।

हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ महराजगंज के वकीलों ने खोला मोर्चा, निंदा प्रस्ताव पारित कर दी आंदोलन की चेतावनी

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक शक्ति कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार और कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  30 October 2026, 9:30 PM IST