सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, मणिपुर की महिला के बैग में मिला ये सामान

भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने चेकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसके बैग में शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया लगभग ढाई किलोग्राम मादक पदार्थ (ड्रग्स) बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स की कीमत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 July 2026, 10:56 PM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान एक महिला के बैग में शातिराना तरीके से छुपा के रखे गए, लगभग ढाई किलोग्राम मादक पदार्थ (ड्रग्स) के साथ गिरफ्तार किया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा के सोनौली बॉर्डर पर एक महिला ट्राली बैग के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी। इस दौरान बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्कैनर से बैग को जाँचा गया। कुछ संदिग्ध प्रतीत होने पर बैग की तलाशी ली गई।

जांच में गुप्त तरीके से बैग में पेपर में छिपाकर रखा गया ड्रग्स बरामद हुआ तो सुरक्षाकर्मियों को होश उड़ गए। जाँच में बरामद ड्रग पदार्थ मेथाक्लोन निकला जिसका कुल वजन ढाई किलो ग्राम के लगभग था।

सोनौली बॉर्डर पर महिला की जांच करती एसएसबी टीम

गांवों की सफाई या ब्लॉक की बाबूगिरी? महराजगंज में सफाईकर्मियों को लेकर उठे बड़े सवाल

गिरफ्तार महिला की पहचान

सुरक्षाकर्मियों की पूछताछ में महिला ने अपना नाम टी. संग मार्गहिंग निवासी मणिपुर राज्य बताया। एसएसबी ने महिला को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका जताई जा रही है।

महराजगंज में वायरल वीडियो ने खोली पोल, चकबंदी लेखपाल पर गिरी गाज

सुरक्षा एजेंसी कर रही जांच

बरामद ड्रग्स की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत का आंकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला किन लोगों के संपर्क में थी और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  4 July 2026, 10:52 PM IST