
सोनौली सीमा पर पुलिस और एसएसबी की मुस्तैदी (Img: Dynamite News)
Maharajganj: भारत में थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल आज 27 नवंबर को 46 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल रवाना हुईं। दिल्ली से तीन वाहनों के काफिले में सड़क मार्ग से पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय के बाद नेपाल पुलिस की कड़ी सुरक्षा में काठमांडू के लिए रवाना किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल के साथ थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। सोनौली बॉर्डर पर दल की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीम मुस्तैद रही।
ये भी पढ़ें: अब किताबों के साथ सेफ्टी की भी पढ़ाई! महराजगंज के 200 स्कूलों में शुरू होगा विशेष जागरूकता अभियान
सोनौली सीमा पर पुलिस और एसएसबी की मुस्तैदी (Img: Dynamite News)
बताया जा रहा है कि यह यात्रा 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित भारत और नेपाल के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों की शांति एवं धार्मिक यात्रा का हिस्सा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल कुशीनगर और नेपाल के लुंबिनी सहित महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों का भ्रमण करेगा। इस यात्रा का आयोजन थाईलैंड के विदेश मंत्रालय तथा भारत और नेपाल स्थित संबंधित दूतावासों के सहयोग से किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: महराजगंज: इलाज के बीच टूटी जिंदगी की डोर, कई सवाल छोड़ गई मौत; गोली लगने से घायल छात्र ने तोड़ा दम
सोनौली सीमा पर पुलिस और एसएसबी की मुस्तैदी (Img: Dynamite News)
इस संबंध में सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विशाल शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे थाईलैंड की राजदूत का प्रतिनिधिमंडल सोनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी की टीम मौजूद रही।
Location : Maharajganj
Published : 27 November 2026, 8:21 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Sonauli Border SSB Sonauli border Thailand Ambassador to India UP News