
मारवाड़ी युवा मंच की सराहनीय पहल (Img: Dynamite News)
Maharajganj: नगरपालिका सिसवा में रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में 'वॉकाथॉन 2.0' का आयोजन किया गया। जहां नगर के बच्चों, युवाओं और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, राधे श्याम सिंघानिया और जय प्रकाश भालोटिया ने झंडी दिखाकर की। इस दौरान उन्होंने दैनिक जीवन में फिटनेस और पैदल चलने के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें - Maharajganj Road Accident: फरेंदा में स्कूटी और आर्टिगा की जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, एक की मौत
यह वॉकाथॉन श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर फलमंडी, सब्जी मंडी, इस्टेट चौक, काली मंदिर, श्रीराम-जानकी मंदिर, गोपाल नगर और पुरानी पुलिस चौकी रोड़ होते हुए वापस श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर प्रतिभागियों के उत्साह से माहौल ऊर्जावान बना रहा।
वॉकाथॉन में नगर के सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरपीआईसी स्कूल, चोखराज तूलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज और रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री श्याम मंदिर परिसर में सभी प्रतिभागी बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें - Maharajganj News: छोटे शहर से BARC तक का सफर, फिर दर्दनाक अंत; युवा वैज्ञानिक ने बीमारी से हारी जंग, पिता ने दी आखिरी विदाई
इस दौरान नितिन अग्रवाल, अश्वनी भालोटिया, अंकित केडिया, गौरव अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मनोज सुल्तानिया, रमेश सरावगी, सौरभ खेतान, विकास सिंघानिया, धीरज गाड़िया, मानस गाड़िया, सत्येंद्र शर्मा, विमल सिंघानिया, अंकित लाठ, हरि राम भालोटिया, लक्ष्मण तुलस्यान, बाबू लाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निरंजन लाल अग्रवाल, दीपक जायसवाल, निरंकार सिंह, विवेक चौरसिया और रविन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 30 August 2026, 7:55 PM IST