युवाओं से होगा सीधा संवाद, महाराजगंज में दो चरणों में आयोजित होगा RSS का भव्य युवा सम्मेलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महाराजगंज में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका सभागार में आयोजित अहम बैठक में वरिष्ठ प्रचारकों के मार्गदर्शन में एक विशेष योजना का खाका तैयार किया गया। युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने वाले इस खास अभियान की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 July 2026, 5:31 PM IST
google-preferred

Maharajganj: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महाराजगंज जिले में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में नगर पालिका सभागार में एक योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अलग-अलग नगरों और खंडों से आए स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

दो चरणों में होगा युवा सम्मेलन

बैठक का मार्गदर्शन गोरक्ष प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक सुरजीत ने किया। उन्होंने बताया कि युवा सम्मेलन दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 16 से 31 अगस्त तक और दूसरा चरण 1 से 10 सितंबर तक चलेगा। दोनों चरणों में युवाओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - Maharajganj: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM सख्त, डॉक्टरों-बीसीपीएम को नोटिस; मानदेय रोकने के दिए आदेश 

कॉलेज और स्कूलों में होगा ‘विद्यार्थी संवाद’

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के अंतर्गत ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रमों का आयोजन जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों (मेडिकल कॉलेज) एवं अभियंत्रण महाविद्यालयों (इंजीनियरिंग कॉलेज) में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के साथ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास तथा समकालीन विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित किया जाएगा।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान

उन्होंने आगे बताया कि द्वितीय चरण में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला एवं प्रांत स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रांत स्तर पर आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक युवाओं तक पहुंचकर उन्हें इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत

इस अवसर पर युवा सम्मेलन के जिला अभियान प्रमुख जीवेश मिश्रा ने कहा, “युवा केवल भविष्य की आशा नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा अपने जीवन में अनुशासन, चरित्र, सेवा और राष्ट्रभक्ति को अपनाते हैं, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है। आइए हम सभी अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और समय को राष्ट्रहित में समर्पित करने का संकल्प लें तथा ऐसे भारत के निर्माण में सहभागी बनें, जिस पर प्रत्येक नागरिक को गर्व हो।”

ये भी पढ़ें - Maharajganj: “थानों में नहीं चलेगी लापरवाही!” DIG एस. चन्नप्पा का पुलिस अफसरों को अल्टीमेटम, ढिलाई बरती तो खैर नहीं

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश

उन्होंने कहा कि समाज में कुछ देशविरोधी शक्तियां युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं, जो राष्ट्रहित में उचित नहीं है। ऐसे समय में युवाओं का कर्तव्य है कि वे सत्य, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के नव-निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए युवा सदैव समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

बैठक में कौन-कौन शामिल?

बैठक में सह विभाग प्रचारक अजीत, जिला प्रचारक विनय, सह जिला प्रचारक रोहित, सह-अभियान प्रमुख मयंक मणि त्रिपाठी, विमल पांडेय, आलोक रंजन त्रिपाठी, रणजीत,अजय,प्रभाकर पटेल, विनोद गुप्ता, सुधाकर राय, दशरथ गुप्ता, सर्वेश, रितेश त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह, श्याम गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आर्यन, विवेक, अम्बरीश, हृदेश, अविनाश, रघुनाथ, ऋषभ सहित अनेक स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  29 July 2026, 5:31 PM IST

Advertisement