Maharajganj: रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, इलाके में मचा हड़कंप

महराजगंज में रविवार शाम रोहिन नदी के बैराज के पास नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 August 2026, 7:21 PM IST

Maharajganj: परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार को नहाते समय रोहिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 16 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष परसामलिक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना स्थानीय के गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें- डाइनामाइट न्यूज़ का बड़ा असर: स्वतंत्रता दिवस के दिन अश्लील गाने पर डांस मामले में BSA ने बैठाई जांच, प्रधानाध्यापक पर लटकी तलवार

घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष (Img: Dynamite News)

मृतक युवकों की पहचान

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान प्रिंस वर्मा पुत्र विनय वर्मा, निवासी महुअवा, उम्र करीब 20 वर्ष और मोनू साहनी पुत्र पवन साहनी, निवासी महुअवा, उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में की।

ये भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में बच्चों की थाली में मिला मरा मेंढक, मचा हड़कंप; भोजन छोड़कर बच्चों ने किया हंगामा

क्षेत्र में शोक की लहर

घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Maharajganj

Published :  16 August 2026, 7:21 PM IST