
पानी भरी सड़कों पर चलना दुश्वार (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: बारिश शुरू होते ही गांवों में जलनिकासी की पोल खुलने लगती है। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागापार के अमरूवा टोला में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां नाली की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी रास्ते पर जमा हो रहा है। पानी और कीचड़ ने रास्ते को दलदल में बदल दिया है। ऊपर से पुराना खड़ंजा जगह-जगह टूट चुका है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए घर से निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।
अमरूवा टोला में बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। धीरे-धीरे यही पानी कीचड़ में बदल जाता है और रास्ते पर फिसलन बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पैदल चलते समय लोग फिसलकर गिर जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह रास्ता और भी मुश्किल भरा हो जाता है।
महराजगंज में पहले शादी का झांसा, फिर मुकरा युवक! युवती ने खोला राज, दो सगे भाइयों पर दर्ज हुआ केस
जलभराव और कीचड़ के साथ-साथ गांव का पुराना खड़ंजा भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा है। रास्ते पर जगह-जगह खड़ंजा टूट गया है और कई स्थानों पर ईंटें उखड़ चुकी हैं। बारिश का पानी जमा होने के बाद रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, एक तरफ रास्ते पर कीचड़ और दूसरी तरफ टूटे खड़ंजे के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। दोपहिया वाहन से निकलने वालों को भी गिरने का डर बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। कीचड़ और जलभराव के कारण कपड़े खराब होने के साथ-साथ फिसलकर चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
महराजगंज दुष्कर्म मामले में नाबालिग से हैवानियत करने वाला पवन गिरफ्तार, पुलिस को मिली नई जानकारी
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान सिर्फ बारिश के समय पानी निकालने तक सीमित नहीं होना चाहिए। गांव में स्थायी नाली का निर्माण कराया जाना जरूरी है, ताकि बारिश का पानी रास्ते पर जमा न हो। इसके साथ ही टूटे खड़ंजे की मरम्मत या रास्ते का बेहतर निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 2 September 2026, 8:32 PM IST
Topics : Drainage Problem Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Maharajganj Village News Road problem waterlogging news