Maharajganj: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी विवाहिता की मौत, मायके पक्ष की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा,पूरी खबर

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 October 2026, 7:22 PM IST

Maharajganj: उत्तरप्रदेश  के महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व चैनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें: क्या पता था कि कोल्हुई से वापसी की यह रात बनेगी जिंदगी का आखिरी सफर? महराजगंज में खौफनाक हादसा

विवेचना में सामने आई भूमिका

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सास और ससुर की भूमिका सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। एसओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  3 October 2026, 7:22 PM IST