Maharajganj: निचलौल की पुलिस टीम ने किया सराहनीय काम, जनता का जीता दिल; जानिये ऐसा क्या हुआ खास

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में पुलिस ने जनता का दिल उस वक्त जीत लिया, जब पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया। पुलिस टीम ने अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक नेक काम किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 March 2026, 8:06 PM IST

Nichlaul (Maharajganj): उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में पुलिस ने जनता का दिल उस वक्त जीत लिया, जब पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया। पुलिस टीम ने अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जनता का विश्वास उनके प्रति और भी मजबूत हो गया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की बड़ी कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में किया गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल की टीम ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल की तलाश शुरू की। आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर उसे सफलतापूर्वक बरामद किया।

ये सारी चीजें हुई बरामद

पुलिस से बरामद किया गया मोबाइल फोन टेक्नो स्पार्क पॉप 8 मॉडल  है, जिसकी कम के कम कीमत करीब ₹6500 बताई  जा रही है।  कड़ी मेहनत और तकनीकी निगरानी के बाद इस मोबाइल को ढूढ़ा गया है। जिसने पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शा दिया है।

Kaushambi Road Accident: कानपुर- प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौते पर मौत; 18 श्रद्धालु घायल

पुलिस ने मालिक को सौंपा फोन

27 मार्च 2026 को  बरामद हुए फोन को उसके मालिक को सौंपा गया। वास्तविक फोन मालिक  की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है।  पिता का नाम नन्दलाल बताया जा रहा है। जोकि ग्राम हरगांवा, थाना निचलौल का रहने वाला है। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर कन्हैया और उनके परिवार ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस की हो रही है प्रशंसा

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक नगेन्द्र मणि, कांस्टेबल मिथिलेश साहनी और कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह ने अहम रोल निभाया।  इस कार्रवाई के बाद पुलिस की चारों ओर चर्चा हो रही है। उनके सराहनीय काम की चर्चा हो रही है।

Maharajganj: सिसवा में उल्लास के साथ मना राम जन्मोत्सव, नगाड़ों की थाप और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंजा पूरा शहर

पुलिस ने की जनता से ये अपील

अब इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने आम जनता से एक अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी का भी फोन लापता होता है या फिर चोरी हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  इससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी में आसानी होती है और समय रहते उचित कार्रवाई संभव हो पाती है।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 27 March 2026, 8:06 PM IST