Maharajganj में टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, देखकर परिवार के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में एक विशालकाय मगरमच्छ घर के शौचालय में घुस गया। अचानक शौचालय में मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 November 2026, 1:24 AM IST

Maharajganj: जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण आरिफ के घर के बाहर जमा हो गए। लोग डर के मारे घर के अंदर नहीं जा रहे थे लेकिन दूर से ही मगरमच्छ को देखने की कोशिश कर रहे थे।

किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ गांव में घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है।

वृद्ध मां का टूटा सहारा, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: महाराजगंज में मगरमच्छ के शिकार बने युवक का 27 घंटे बाद मिला शव

वन विभाग ने किया मगरमच्छ का रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सतर्कता के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। रस्सी और जाल की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर वाहन से गंडक नदी के किनारे ले जाया गया और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया।

मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत से महराजगंज में हाहाकार! दाह संस्कार के बाद पुल पर उमड़े ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

मगरमच्छ को सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ा

वन दरोगा रामफेर ने बताया कि आरिफ के घर के शौचालय में मगरमच्छ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 November 2026, 1:16 AM IST