
पेड़ से लटका मिला महिला का शव
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के गोरखपुर वन प्रभाग अंतर्गत बांकी रेंज में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल के अंदर एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह मामला परतावल-बभनौली रोड स्थित दौलतपुर बीट का बताया जा रहा है, जहां करीब 35 वर्षीय महिला का शव जामुन के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार शव सड़क से लगभग 500 मीटर अंदर जंगल में पाया गया। गुरुवार को लकड़ी लेने गए एक व्यक्ति की नजर जब इस शव पर पड़ी तो उसने तुरंत बभनौली के ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
Gorakhpur: मिट्टी में दफन मिली महिला और नवजात की लाश, ऑनर किलिंग की आशंका से सनसनी
शादीशुदा होने की आशंका
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतका के गले में मंगलसूत्र मिला है, जिससे उसके शादीशुदा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब 20 से 25 दिन पुराना लग रहा है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही महिला की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि आज के समय में इस प्रकार की खबर सामने आ रही है, जो लोगों को भय में डाल रही है। इस प्रकारी घटना जहां या तो हत्या हो जाती है, या तो आत्महत्या की जाती है, ऐसे में
Location : Maharajganj
Published : 30 April 2026, 2:48 PM IST
Topics : crime news Latest News Maharajganj News UP News