
परिजनों से बात करते पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल
Maharajganj: पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल बुधवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बीजापार असमन छपरा (इंदिरा नगर वार्ड संख्या-17) पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि राहुल सिंह का असामयिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज और देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच के कारण क्षेत्र का गौरव थे और उनका जाना सभी के लिए दुखद है।
पूर्व मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और हरसंभव सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत वैज्ञानिक राहुल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह शोकमय रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत राहुल सिंह के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के सदस्यों ने भी सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनका मनोबल बढ़ाया।
Location : Maharajganj
Published : 29 July 2026, 10:27 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Rahul Singh Samajwadi Party Sushil Kumar Tibrewal Uttar Pradesh News