हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj: कोल्हुई पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान हाइवे पर रोके गए सवारी वाहन से नेपाल से लाई जा रही प्रतिबंधित वस्तुओं की बड़ी खेप बरामद हुई। यह सफलता पुलिस के सतर्कता और चौकसी का नतीजा है।
पुलिस ने जब वाहन को रोका और तलासी ली तो शुरू में आरोपी ने सामान अपना होने से इनकार कर दिया। लेकिन वाहन चालक के बताए जाने पर सच सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सामान सहित थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच में पता चला कि यह सामान नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था।
गिनती के बाद बरामद हुए सामान में 700 पैकेट सहारा सिगरेट, 240 पैकेट फेयर एंड लवली क्रीम, 10 किलो अखरोट, 20 किलो किशमिश और 2 किलो सुपारी शामिल थे। ये सभी वस्तुएं सीमा पर प्रतिबंधित या भारी टैक्स वाली श्रेणी में आती हैं, जिनकी तस्करी से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है।
आरोपी की पहचान कोल्हुई थानाक्षेत्र के पिपरा निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई है। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि बरामद सभी सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 1 January 2026, 7:08 PM IST
Topics : Dry Fruits Maharajganj Nepali Cigarette smuggling