आधी रात SP का बड़ा एक्शन: फरेंदा कोतवाली में उपनिरीक्षक सस्पेंड, प्रभारी निरीक्षक समेत तीन पर जांच के आदेश

आधी रात में हुई अचानक कार्रवाई ने फरेंदा कोतवाली की असल तस्वीर सामने ला दी। एसपी के निरीक्षण के दौरान जो सामने आया, उसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। एक के बाद एक बड़े फैसलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 April 2026, 8:16 AM IST
google-preferred

Maharajganj: फरेंदा में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी अचानक कोतवाली पहुंच गए। अंधेरे और सन्नाटे के बीच हुए इस औचक निरीक्षण ने थाने की कार्यप्रणाली की हकीकत उजागर कर दी। एसपी ने बिना किसी पूर्व सूचना के थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार और अभिलेखों की गहन जांच की।

लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। कर्तव्य में घोर लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक बीरबल चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और ड्यूटी मुंशी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

SP Shakti Mohan Awasthi making inquiries during the inspection (Img: Dynamite News)

निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते एसपी शक्ति मोहन अवस्थी (Img: Dynamite News)

महराजगंज में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जन्मदिन

अभिलेखों और व्यवस्थाओं की खुली पोल

एसपी ने अभिलेख पंजिकाओं के रख-रखाव, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। कई स्थानों पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिले और व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं थीं। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

The SP inspecting documents (Img: Dynasmite news)

दस्तावेजों की जांच करते हुए एसपी (Img: Dynasmite news)

पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यशैली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित हो। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महराजगंज में भीषण अग्निकांड: खेतों में मची भारी तबाही, 50 एकड़ फसल जलकर राख

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का सख्त संदेश

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग ही जनता के भरोसे की नींव है। इस कार्रवाई को महराजगंज पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

बृजमनगंज में भी किया औचक निरीक्षण

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना बृजमनगंज का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख पंजिका, शस्त्रागार, हवालात एवं परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली जानी। अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए।

एसपी ने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।  उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Location :  Maharajganj

Published :  13 April 2026, 8:16 AM IST

Advertisement