Maharajganj News: सोनौली हाईवे पर कस्टम टीम का बड़ा ऑपरेशन, सरकारी बसों तक को… पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज के सोनौली हाईवे पर कस्टम विभाग ने नौतनवा टोल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट बसों समेत कई वाहनों की गहन तलाशी ली गई। अभियान का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 15 April 2026, 9:47 PM IST

Maharajganj: सोनौली हाईवे पर कस्टम विभाग ने बुधवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया। महाराजगंज जिले के नौतनवा टोल प्लाजा के पास चलाए गए इस अभियान में सोनौली बॉर्डर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई।

भारत-नेपाल सीमा के इस संवेदनशील इलाके में अक्सर तस्करी की आशंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए कस्टम विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता रहता है। इस बार भी टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।

सरकारी बसों से लेकर प्राइवेट वाहनों तक की जांच

इस अभियान की खास बात यह रही कि कस्टम टीम ने सिर्फ निजी वाहनों तक ही सीमित न रहकर सरकारी बसों और भारत-नेपाल मैत्री बसों की भी सख्ती से जांच की। बसों को रुकवाकर उनकी डिक्की खुलवाई गई और सामान की बारीकी से तलाशी ली गई।

Luckow Fire: लखनऊ में भीषण आग का तांडव, सिलेंडर्स ब्लास्ट के साथ कई झोपड़ियां और आशियाने खाक

यात्रियों के बैग और अन्य सामान की भी जांच की गई ताकि किसी भी तरह की अवैध वस्तु को पकड़ा जा सके। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई लोगों में हलचल देखी गई, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे जरूरी कदम बताया जा रहा है।
कस्टम विभाग का कहना है कि इस तरह की चेकिंग से तस्करों के हौसले पस्त होते हैं और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगता है।

तस्करी पर लगाम के लिए लगातार अभियान जारी

कस्टम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर इस तरह के सघन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा के जरिए होने वाली तस्करी को रोकना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

Deoria Muder: पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, ऐसे खुला हत्या का राज, पढ़ें पूरी खबर

इस दौरान अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर सीतेश यादव, सुबोध चौबे और देवेंद्र सिंह (हवलदार) सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

इस सघन चेकिंग अभियान के बाद इलाके में यह साफ संदेश गया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  15 April 2026, 9:47 PM IST