हिंदी
लखनऊ में भीषण आग से कई घर जले
Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की चपटे में कई झोपड़ियां आ गई। शाम 5:30 बजे आग ने विकराल रूप धारण किया और घरों में रखे कई सिलेंडर्स एक के बाद ब्लास्ट होने लगे। इस घटना में 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हुई और इसके साथ ही गरीबों के सपने भी धुएं-धुएं हो गए।
लखनऊ के टेढ़ी पुलिया के पास हुई इस आग की घटना पर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र के सेंगर ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है। किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि असुक्षित इलाके की घेराबंदी की गई है जिससे लोगों को कोई नुकसान न हो। जल्द ही आग पर काबू पाया जा सकेगा।
इस अग्निकांड के बाद मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे हैं। मौके पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। हालांकि, लखनऊ पुलिस ने आस-पास के पूरे इलाके को खाली करवा दिया है, जिससे और ज्यादा नुकसान ना हो सके। मौके पर दमकल विभाग की 18 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों की कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हालात को काबू करने में लगी हुई है।
अभी तक की जांच में पता चला है कि 200 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस अग्निकांड पर संज्ञान लिया है और तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं।
Location : Lucknow
Published : 15 April 2026, 9:21 PM IST
Topics : Lucknow Fire Lucknow News Lucknow Police UP News