Maharajganj: विकसित भारत के विकास में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम, लक्ष्मीपुर में पंच सम्मेलन

ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और ग्राम पंचायतों की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से लक्ष्मीपुर विकास खंड में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांवों के विकास, जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर मंथन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 August 2026, 11:36 PM IST

Maharajganj: विकास खंड लक्ष्मीपुर में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 को लेकर पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ग्राम प्रधानों की भूमिका, जनभागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर चर्चा की गई।

संवाददाता अनुसार सम्मेलन का आयोजन विकास खंड लक्ष्मीपुर के सभागार में किया गया। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

महराजगंज में पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंत! कुदाल से हमला, खून से लथपथ मिला युवक और फिर…

सम्मेलन में मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी रही। सम्मेलन के माध्यम से ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में गांवों के विकास, ग्रामीण रोजगार, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और सामाजिक योजनाओं में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

महराजगंज में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, मची चीख-पुकार; बाल-बाल बचे 50 लोग

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में डीसी मनरेगा,BDO मृत्युंजय यादव,सचिव, ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मचारी, व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  10 August 2026, 11:33 PM IST