Maharajganj: आखिर सड़क किनारे कौन छोड़ गया 19 बोरी यूरिया? पुलिस ने शुरू की जांच

महाराजगंज में खाद की कालाबाजारी की आशंका के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बटइडीहा गांव में मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी 19 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। पुलिस ने खाद को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 August 2026, 10:21 PM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बटइडीहा गांव में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे लावारिस हालत में रखी 19 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने बरामद खाद को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बटइडीहा गांव में सड़क के किनारे बड़ी मात्रा में यूरिया खाद लावारिस हालत में पड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान सड़क किनारे रखी 19 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

महराजगंज जेल में अचानक पहुंच गए DM-SP, बैरकों की गहन तलाशी से मचा हड़कंप; फिर दिए ये सख्त निर्देश

नेपाल तस्करी की आशंका पर जांच तेज

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया खाद सड़क किनारे कौन छोड़कर गया और इसे वहां रखने का उद्देश्य क्या था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खाद की तस्करी की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

महराजगंज बॉर्डर पर SSB-पुलिस ने रोकी कार, तलाशी ली तो निकले 2,283 नशीले इंजेक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार

कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई

थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि बरामद यूरिया को कब्जे में लेकर कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस खाद के स्रोत और इसे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  12 August 2026, 10:18 PM IST