
वाहन हटाने को लेकर हुई थी दो पक्षों में मारपीट
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर और धरैचा गांव निवासी दो पक्षों के बीच रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। घटना 25 अगस्त की रात खड़खोड़ी गांव के पास हुई थी, जबकि दोनों पक्षों की तहरीर पर 30 अगस्त को पुलिस ने कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि खड़खोड़ी गांव के पास रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर गुलाब चंद और फूलचंद के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोल्हुई थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 30 August 2026, 11:06 PM IST
Topics : Kolhui News Kolhui Police Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Road dispute vehicle parking dispute