देवरिया में ब्रेकर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।