कोल्हुई: लंबे समय से तलाश में था आरोपी, न्यायालय के वारंट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज में लंबे समय से पुलिस की तलाश में चल रहे एक आरोपी पर आखिरकार शिकंजा कस गया। न्यायालय के वारंट के बाद कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 August 2026, 10:51 PM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गुलरिहा जंगल गांव का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा जंगल गांव का निवासी है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

अखिलेश यादव के निर्देश पर महराजगंज जिले के सपाई पहुंचे नेपाल बाढ़ पीड़ितों के बीच

वारंटों के अनुपालन को लेकर अभियान जारी

न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Location :  Maharajganj

Published :  30 August 2026, 10:50 PM IST