कोल्हुई: लंबे समय से तलाश में था आरोपी, न्यायालय के वारंट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज में लंबे समय से पुलिस की तलाश में चल रहे एक आरोपी पर आखिरकार शिकंजा कस गया। न्यायालय के वारंट के बाद कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।