Maharajganj News: प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से की गई कार्रवाई का आरोप लगाया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 December 2025, 5:02 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महराजगंज जनपद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में सैकड़ों कांग्रेसी को गिरफ्तार कर फिर रिहा कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले 11 वर्षों से कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बीमारी की अवस्था में भी दोनों नेताओं से 56-56 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद बिना एफआईआर के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसे तथ्यों के अभाव में माननीय न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस ने इसे सरकार प्रायोजित और बदले की कार्रवाई करार दिया।

इस प्रकरण में भाजपा सरकार द्वारा ईडी की कार्रवाई को सही ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया और बाद में छोड़ दिया। इस दौरान प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

Ayodhya: यंग इंडियन मामले में ईडी की कार्रवाई दुर्भावनावश, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

देश में लोकतंत्र खतरे में

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। वोट चोरी से लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर मोदी सरकार तानाशाही की दिशा में आगे बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।

पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाइयां नहीं रुकीं तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी।

मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कही ये बात

मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है और आने वाले दिनों में भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल! अखिलेश यादव ने CM योगी पर लगाया वोटिंग हेरफेर का आरोप

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद 

इस दौरान सदामोहन उपाध्याय, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रमेश श्रीवास्तव, रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, राम प्रताप, प्रमोद पांडेय, अब्दुल गनी, विजयकांत सिंह, लक्ष्मी यादव, चंद्रजीत भारती सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 18 December 2025, 5:02 PM IST