ईवीएम सुरक्षा पर डीएम का सख्त पहरा, स्ट्रांग रूम का किया मासिक निरीक्षण

महराजगंज में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने 24×7 सीसीटीवी निगरानी, कड़ी सुरक्षा और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 July 2026, 2:21 AM IST

Maharajganj : आगामी चुनावों को देखते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम (वेयरहाउस) का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर तैनात सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम एवं वीवीपैट के रखरखाव तथा गार्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विरोध करने पर खाद देने से किया इनकार, महराजगंज के मधुबनी में खाद गोदाम पर क्यों भड़का किसान का गुस्सा?

डीएम ने दिये ये निर्देश

डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की 24×7 क्रियाशीलता सुनिश्चित रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

महराजगंज में स्कूलों का बदला टाइम, डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़ाई

सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करने का निर्देश

उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव, नियमित निगरानी तथा सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन करने पर विशेष जोर दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  15 July 2026, 2:21 AM IST