ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हुआ जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण
आगामी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के स्ट्रांग रूम और वेयरहाउस का निरीक्षण किया।