Maharajganj: नए SP का बड़ा एक्शन प्लान, बॉर्डर से चुनाव तक जानें हिट लिस्ट में क्या-क्या शामिल?

महाराजगंज के नए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पद संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं, लेकिन उनकी रणनीति में कुछ ऐसे संकेत भी हैं जो आने वाले समय में बड़े बदलाव का इशारा करते हैं। महिला सुरक्षा, भारत-नेपाल सीमा और चुनाव को लेकर क्या खास प्लान तैयार किया गया है?

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 April 2026, 2:33 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद महराजगंज के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यभार संभालते ही जिले की जनता और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है। मीडिया से पहली औपचारिक बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपराध मुक्त समाज और सुरक्षित बॉर्डर के संकल्प के साथ काम करेंगे। उनके अनुसार, पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति नरम और अपराधियों के प्रति सख्त रहेगा।

महिला अपराधों पर होगा 'क्विक एक्शन'  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यभार संभालते ही सबसे ज्यादा जोर महिला सुरक्षा पर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध में पुलिस बिना देरी किए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

मुजफ्फरनगर में तीन मस्जिदों पर एक्शन से बढ़ा तनाव, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

एसपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की बात सुनेगी और उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।

बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी 

महाराजगंज की अंतरराष्ट्रीय सीमा को देखते हुए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा प्लान साझा किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी को रोकने के लिए अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे ताकि कोई भी अराजक तत्व जिले की शांति भंग न कर सके।

जनता की सुनवाई और संवेदनशील पुलिसिंग

पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने के लिए एसपी ने 'जनसुनवाई' को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि थानों पर आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और समय पर उसका समाधान निकाला जाएगा। पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे आम नागरिकों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करें ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा और बढ़ सके।

गोरखपुर में जिसे लोग भूल चुके थे, उसी केस ने अचानक लिया खतरनाक मोड़! 7 साल बाद मिला इंसाफ

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं

आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना भी नए एसपी की सूची में टॉप पर है। उन्होंने साफ किया कि चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती और अराजक तत्वों को पहले ही चिन्हित कर लिया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें पाबंद किया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न आए और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 1 April 2026, 2:33 PM IST

Advertisement