
नौतनवा में समाधान दिवस पर शिकायतों का अंबार (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: नौतनवा तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम व एसपी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में 250 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायते दर्ज कराई जिसमें राजस्व,भूमि विवाद, चकबंदी, बिजली विभाग,पंचायतीराज ,पुलिस व अन्य विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई।
समाधान दिवस में प्रभुदयाल वर्मा निवासी बनार्सिहा खुर्द ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्ष पहले लगाए गए 11000 वोल्टेज के तार अब जर्जर हो चुके है जिनसे कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। विभाग में कई बार शिकायत के बाद भी कारवाई नही हुई।
वही ओमप्रकाश निवासी देवपुर ने जमीन पर कब्जे का मामला, संतलाल ने भूमि पैमाईश के संबंध में, गुड़िया देवी ने राशन कार्ड जारी करने, साधना त्रिपाठी ने वन स्टाप सेंटर में केंद्र प्रशासक के पद पर चयन के बाद भी विभाग द्वारा नियुक्ति न देने का मामले की शिकायत डीएम के समक्ष की। समाधान दिवस में भूमि संबंधित मामलों की अधिकता रही।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी शिकायत के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 6 July 2026, 10:59 PM IST
Topics : Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police Nautanwa Tehsil Sampoorna Samadhan Diwas